सांसद गांधी बोले- मेरे टैक्स से मंदिर न बनाएं:श्री हजूर साहिब जैसी मुफ्तखोरी वाली यात्रा न कराएं; AAP ने पूछा- क्या ये पूरी कांग्रेस का स्टैंड
पंजाब कांग्रेस में 2027 के चुनाव से पहले उनके ही नेता पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते जा रहे हैं। एक तरफ पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग का झगड़ा नहीं सुलझा, अब लोकसभा सांसद डॉ. धर्मबीर गांधी ने AAP सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों पर सवाल खड़े किए हैं। डॉ. गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मेरे टैक्स का पैसा एक शाम-शिव के नाम, नए मंदिर बनाने या फिर श्री हजूर साहिब की मुफ्तखोरी वाली धार्मिक यात्राओं पर खर्च न करें। इसके बजाय ये रकम बढ़िया इलाज, शिक्षा व एजुकेशन पर खर्च हो। इस पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि सरकारी खर्च पर सवाल पूछो लेकिन लोगों की आस्था को ‘मुफ्तखोरी’ या ‘आडंबर’ कहकर उसका अपमान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से डॉ. गांधी के बयान पर अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा है। कांग्रेस सांसद गांधी ने क्या कहा, 3 पॉइंट में जानिए सांसद डॉ. धर्मबीर गांधी की पोस्ट… AAP का पलटवार, 3 पॉइंट में जानिए