रिटायर्ड फौजी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसकी पत्नी देखती रही। आरोप है कि इस वारदात को अंजाम फौजी की पत्नी के प्रेमी ने दिया। इसमें प्रेमी के दोस्त ने भी उसका साथ दिया। वारदात से पहले फौजी के साथ प्रेमी और उसके दोस्त ने शराब पार्टी की थी। इस दौरान झगड़ा हुआ और फौजी को हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया गया। मामला कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र के आंवली रोजड़ी का है। फिलाहल हत्या के आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उधर, फौजी की बहन ने कहा कि मेरे भाई को भाभी बेल्ट से पीटती थी, अब उसकी हत्या कर दी। 5 साल पहले फौज से रिटायर हुए थे सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मनोज शर्मा (45) 5 साल पहले आर्मी में क्लर्क के पद से रिटायर हुए थे। मनोज मूलरूप से किशनगढ़ (अजमेर) के रहने वाले थे। पिछले 5 साल से पत्नी, 14 साल के बेटे और 12 साल की बेटी के साथ कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में आवली रोझड़ी में रह रहे थे। मनोज पिछले 4 महीने से अजमेर बिजली विभाग में बतौर क्लर्क काम कर रहे थे। वह किशनगढ़ से अजमेर अप डाउन करते थे। 10 दिन पहले ही किशनगढ़ से कोटा आए थे। मनोज की कोटा को बोरखेड़ा में ससुराल है। मनोज की पत्नी दीपिका का कोटा के खेड़ली फाटक के रहने वाले देवेश से अवैध संबंध था। 30 अप्रैल की रात देवेश अपने एक दोस्त के साथ मनोज के घर पहुंचा। वहां फौजी के साथ बैठकर शराब पार्टी की। इसी दौरान देवेश और मनोज के बीच बहस हुई, जो खूनी संघर्ष में बदल गई। देवेश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मनोज का गला घोंट दिया। बच्चों को ऊपर भेजा, सुबह मंगवा ली अर्थी की सामग्री हत्या का राज दफन करने के लिए दीपिका (फौजी की पत्नी) ने दिमाग से काम लिया। वारदात के समय बच्चों को ऊपर के कमरे में सोने भेज दिया था। पति तड़पता रहा, लेकिन प्रेमी से मिलने की राह आसान करने के लिए दीपिका ने विरोध नहीं किया। 1 मई की सुबह ही अर्थी का सामान मंगा लिया गया। मोहल्ले वालों को सूचना दिए बिना शव ले जाने की कोशिश की गई। पड़ोसियों को ऐसे हुआ शक मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि घर से रोने की आवाज नहीं आ रही थी। फौजी का बेटा भी सामान्य दिख रहा था। जब पड़ोसियों ने संदिग्ध हलचल देखी और पूछा तो आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वे बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि ‘होनी को कौन टाल सकता है’। केवल 4-5 लोगों की मौजूदगी में शव ले जाते देख पड़ोसियों ने परिजनों और पुलिस को फोन कर दिया। बहन बोली- मेरे भाई पत्नी उसको बेल्ट से पीटती थी बहन उर्मिला (48) ने बताया- भाई ने अरेंज मैरिज की थी। दीपिका अक्सर भाई से मारपीट करती थी। महीने भर पहले बेल्ट से पीटा था।
उधर, दीपिका (फौजी की पत्नी) का आरोप है कि पति शराब पीकर मारपीट करता था। उस रात भी झगड़ा मनोज ने ही शुरू किया था।
पड़ोसी बोले- मनोज की अनुपस्थिति में एक युवक अक्सर आता था और रात में रुकता था। महिला किसी से बात नहीं करती थी। ——————- यह खबर भी पढ़िए… रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या:ससुराल पक्ष दाह संस्कार की कर रहा था तैयारी, पिता बोले- बहू ने बेटे को मारा कोटा में रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पत्नी समेत ससुराल पक्ष दाह संस्कार की तैयारी में जुटे थे। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे पिता ने बहू पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़िए…
