बाड़मेर में 3 मई (रविवार) को नीट यूजी परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा। जिले के 8 सरकारी परीक्षा केंद्रों पर कुल 3288 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रशासन ने नकल रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परीक्षा केंद्रों पर सख्त एंट्री नियम, 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET UG 2026 के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा में अनिवार्य दस्तावेज लेकर आना जरूरी 300 मीटर क्षेत्र में बंद रहेंगे साइबर कैफे और फोटोकॉपी दुकानें एडीएम ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा दिवस पर केंद्रों के 300 मीटर दायरे में फोटोकॉपी दुकानें, साइबर कैफे, अन्य संबंधित दुकानें पूरी तरह बंद रखी जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। सोशल मीडिया पर निगरानी, भ्रामक जानकारी पर सख्ती प्रशासन ने परीक्षा से संबंधित गोपनीयता बनाए रखने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और अनाधिकृत प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साफ-सफाई और व्यवस्था पर विशेष ध्यान परीक्षा केंद्रों के आसपास साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
