रोडवेज बस स्टैंड पर बस खड़ी करने के लेकर विवाद में बस ड्राइवर और कंडक्टर के साथ रेहड़ी लगाने वाले ने मारपीट कर दी। इस दौरान बस ड्राइवर को जमीन पर पटक कर जमकर मारपीट की। घटना टोंक जिले के देवली थाना क्षेत्र की है। देवली थाना अधिकारी दौलतराम गुर्जर ने बताया-घटना रविवार शाम 5 बजे की है। बस ड्राइवर राज मोहम्मद ने रिपोर्ट दी है। इस पर मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर राज मोहम्मद ने अपनी रिपोर्ट में बताया- वह जयपुर से कोटा नॉन स्टॉप रोडवेज बस पर ड्राइवर है। रविवार को वह शाम 5 बजे के करीब देवली बस स्टैंड पहुंचा। इस दौरान उसके कंडक्टर महावीर गुर्जर भी था। इस दौरान जगह की कमी होने पर बस को लगाने को लेकर पकौड़ी का ठेला लगाने वाले रामदयाल से विवाद हो गया। जमीन पर पटक कर लात घूंसों से मारा रामदयाल ने अपने दो बेटों बुलाया लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर ड्राइवर के साथ मारपीट की। इस दौरान ड्राइवर राज मोहम्मद को जमीन पर पटक कर लात घूंसों से पाटी। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे बचाया। रोडवेज ड्राइवरों ने जताया रोष मामले को लेकर रोडवेज बस ड्राइवरों में रोष है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस और प्रशासन ने स्टैंड प्रबंधन में सुधार नहीं किया, तो वे बसें स्टैंड के अंदर लाने के बजाय सीधे बाईपास से निकालेंगे। … यह खबर भी पढ़ें रोडवेज बस कंडक्टर और यात्री के बीच मारपीट, VIDEO:बचाने आए ड्राइवर को भी पीटने का आरोप; दोनों पक्षों ने थाने में दी रिपोर्ट अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में लक्ष्मणगढ़ रूट पर रोडवेज बस में टिकट बनाने को लेकर कुछ युवकों ने कंडक्टर से मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। (पढ़ें पूरी खबर)
