उदयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई। एटीएस और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कोर्ट परिसर को खाली कराया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें अब चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। मौके पर जिला पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड और एटीएस की टीमें तैनात हैं। टीम का हर सदस्य कोर्ट के हर कमरे और कोने को खंगाल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे जैसे ही इस धमकी की सूचना मिली, प्रशासन हरकत में आ गया। सोमवार को सुबह की कोर्ट होने की वजह से वकील और पक्षकार करीब 8 बजे तक कोर्ट पहुंचना शुरू हो गए थे। एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मेल मिलने के बाद से ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इस बात की तकनीकी जांच की जा रही है कि यह ईमेल कहां से आया और इसे भेजने वाला कौन है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देखिए घटना के फोटोज…
— ये खबर भी पढ़ें जयपुर में विधानसभा-हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- RDX के 15 धमाके करेंगे; पूर्व सीएम गहलोत को लौटना पड़ा जयपुर में सोमवार को राजस्थान विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विधानसभा सचिवालय को सुबह 11:10 बजे एक ईमेल आया। इसमें अगले 3 घंटे में विधानसभा भवन को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)
