जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से एक बार फिर बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। कहीं वर्षों से सड़क नहीं बनने से लोग परेशान हैं तो कहीं गहरे गड्ढे और जलभराव हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा आवारा पशुओं की समस्या भी लोगों के लिए असुविधा का कारण बनी हुई है। हालांकि, कुछ मामलों में संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई कर राहत भी पहुंचाई है, जिससे लोगों में उम्मीद जगी है। ‘दैनिक भास्कर’ के समाधान सेगमेंट के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं और कई जगहों पर उनका समाधान भी हो रहा है।
आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। लक्ष्मी नारायणपुरी इलाके में असुविधाओं का अंबार रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लक्ष्मी नारायण पुरी इलाके में हालात सबसे ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। यहां के निवासी ओम प्रकाश सैनी ने शिकायत करते हुए बताया कि पिछले 5 सालों से सड़क नहीं बनी है, जिससे लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही इलाके में पानी की भी गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गहरा गड्ढा दो रहा हादसों को न्योता वहीं महावीर नगर की रामद्वार कॉलोनी में सड़क पर बना गहरा गड्ढा हादसों का कारण बन सकता है। स्थानीय निवासी डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि गड्ढा लगातार बड़ा होता जा रहा है और समय रहते इसे नहीं भरा गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खराब रोड पर जलभराव से बनी समस्या बरकत नगर विस्तार क्षेत्र में भी खराब सड़कों के कारण जलभराव की समस्या लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। किशन मार्ग निवासी नरेंद्र कुमार जैन के अनुसार सीमेंटेड सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे बारिश का पानी भर जाता है और आवागमन बाधित होता है। आवारा पशुओं के कारण लोगों को हो रही असुविधा गोविंद नगर वेस्ट कॉलोनी में आवारा पशुओं की समस्या भी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्थानीय निवासी गौरी त्यागी ने बताया कि कॉलोनी में अन्य सुविधाएं तो हैं, लेकिन आवारा पशुओं के कारण लोगों को असुविधा होती है और कॉलोनी की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। रोड लाइट की समस्या का हुआ समाधान जयपुर शहर के बिंदायका इंडस्ट्रियल एरिया सिरसी वेगस रोड से रघु विश्वकर्मा ने रोड लाइट की समस्या के बारे में समाधान सेगमेंट पर बताया था। जिसमें उन्होंने लंबे समय से बंद लाइट की समस्या लिखी थी। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। प्रताप नगर के सेक्टर 26 से अरविंद कुमार मेहरा ने पेड़ की समस्या के बारे में दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने बताया की पार्क की बाउंड्री पर लगे पेड़ से असुविधा हो रही है। जिसके बाद उद्यानविज्ञ ने तुरंत एक्शन लेते हुए समाधान करवा दिया है। आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने रविंद्र सिंह इस मामले में उद्यानविज्ञ रविंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई कर समस्या का समाधान करवाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इसी त्वरित कार्रवाई के चलते रविंद्र सिंह को आज का पब्लिक का स्टार चुना गया। कुल मिलाकर, शहर में जहां एक ओर समस्याएं अब भी लोगों को परेशान कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर भास्कर समाधान के जरिए उठाई जा रही आवाजें कई जगह बदलाव का कारण भी बन रही हैं। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही जनता:भास्कर समाधान बना जनता की आवाज, प्रदीप बने पब्लिक के स्टार 2.जयपुर में जनता हो रही परेशान:गंदगी, जाम सीवर और बिजली लापरवाही से जूझता शहर, शिकायतों के बाद सिस्टम हरकत में आया 3.जयपुर में बदहाल सड़कों से जनता परेशान:पानी का संकट और गंदगी से बिगड़े हालत, समाधान के इंतजार में शहर; निधि जैन बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 4.जयपुर की कई कॉलोनियों में सड़कों पर सीवर का पानी:कई जगह अतिक्रमण, गंदगी से जनता परेशान, XEN निधि जैन बनीं ‘पब्लिक के स्टार’ 5.जयपुर की कई कॉलोनियों की जनता परेशान:गंदा पानी, गलियों में अंधेरा, टूटी सड़कें; जानिए JEN राहुल अग्रवाल कैसे बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी से जनता परेशान:कचरे से भरे नाले, बंद लाइट और जाम नालियां, AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.भास्कर समाधान का असर:अंधेरा, गंदगी और हादसों के खतरे के बीच कई इलाकों को मिली राहत; AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान का असर,समस्याएं आने पर जिम्मेदार ले रहे एक्शन:कई इलाकों में हरकत में आया प्रशासन, JEN संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 9.जयपुर में 3 साल से अंधेरे में नारायण वाटिका:आगरा रोड पर उफनती सीवर लाइन; शिकायतों के बाद जागा प्रशासन 10.जयपुर में लापरवाह सिस्टम दे रहा हादसों को न्योता:कहीं खुला सीवर, तो कहीं झूलते बिजली तार, एक्शन में आईं XEN निधि जैन
