पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के रूम नंबर 23 के श्वास विभाग में सोमवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। समय रहते हॉस्पिटल स्टॉफ ने ABC सिलेंडर से आग बुझा दी। जिससे किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारण धुआं ही धुआं हो गया। जिससे एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग पाली शहर के बांगड़ हॉस्पिटल के आउटडोर में रूम नंबर 23 जिसमें श्वास विभाग के डॉक्टर बैठते हैं। सोमवार को ओपीडी चल रहा था। इस दौरान शार्ट सर्किट से लाइट के तार में आग लग गई। ऐसे में तुरंत हॉस्पिटल स्टाफ ने तत्परता से हॉस्पिटल में रखे ABC सिलेंडर से आग को बुझा दिया। जिससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। कोई नुकसान नहीं घटना की जानकारी मिलन पर बांगड़ हॉस्पिटल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ आरके विश्नोई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। हॉस्पिटल स्टॉफ ने सजगता बरतते हुए तुरंत आग को बुझा दिया।
