बाड़मेर कोर्ट परिसर को सोमवार को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमका भरा मेल डीजे जज को मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी, डॉग स्क्वायड, बम निरोधी दस्ते की टीमें पहुंची। परिसर को खाली करवाया गया। कोर्ट और परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। एएसपी नितेश आर्य का कहना है कि ऐसी कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल कोर्ट में आवाजाही शुरू करवा दी गई है। आपको बता दें कि कोर्ट परिसर को दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि हाईकोर्ट को मेल करने के साथ सीसी में जिला एवं सेशन न्यायाधीश को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला। सूचना मिलने ही एसपी के निर्देशानुसार पूरे परिसर को खाली करवाया गया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधी दस्ते से सर्च करवाया गया। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इससे पहले धमकी भरे मेल आए वो तमिलनाडू से आए थे। इस मेल की भी जांच कर रहे है। कहां से आया था। जांच करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेल में लिखा था कि कोर्ट परिसर को बम से उड़ाया जा रहा है। सुरक्षा एजेसियों ने बारिकी से की जांच पुलिस समेत सुरक्षा एजेसियों ने बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। कोर्ट रूम, गैलेरी, समेत पूरे परिसर की डॉग स्क्वायड और बम निरोधी दस्ते से सर्च किया गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक कोर्ट के जज, अधिकारी और कर्मचारी परिसर से बाहर रहे। कोई संदिग्ध वस्तु नही मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर को खोल दिया गया। पुलिस की अपील आम लोगों से अपील है कि बम की सूचना मिलती है तुंरत पुलिस को सूचना दें। पैनिंक होने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपके साथ में है
