कोटा ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक कार से 15 कट्टों में भरे 3005 अवैध शराब के पव्वे बरामद किए है। एक अन्य कार्रवाई में 36 किलो से ज्यादा अफीम डोडा चूरा जब्त किया गया है। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान झालावाड़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया था। ड्राइवर ने कार ने रोकी और भगाकर ले गया। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रोका, जिसकी तलाशी में 36 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का निवासी जगरूप सिंह और पलविंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच जारी है। वहीं 3 मई को चेचट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार को रोकने की कोशिश की गई लेकिन आरोपी वाहन छोड़कर भाग गया। कार की तलाशी में15 कट्टों में भरा 3005 अवैध शराब के पव्वे बरामद किए गए। पुलिस ने वाहन समेत पूरी खेप को जब्त कर लिया है। मामले में एक्साइज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।
