राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) फर्जीवाड़ा मामले में SOG ने सीकर के SK हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ. कमल कुमार अग्रवाल और निजी लैब संचालक डॉ. बनवारी लाल को गिरफ्तार किया है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने 3 महीने पहले RGHS परियोजना निदेशक की अनुशंसा पर हॉस्पिटल अधीक्षक सहित 7 डॉक्टर्स को सस्पेंड किया गया था। ये सभी डॉक्टर सीकर मेडिकल कॉलेज से अटैच हॉस्पिटल और सीकर में ही पीएचसी-सीएचसी पर नियुक्त थे। इन डॉक्टर्स के संगठित गिरोह ने प्राइवेट सेंटर को फायदा पहुंचाने के लिए बिना जरूरत जांचें करवाकर गड़बड़ी की थी। ADG (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- सीकर मेडिकल कॉलेज से अटैच हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ. कमल कुमार अग्रवाल उर्फ के.के.अग्रवाल (40) निवासी बेनाड़ रोड मुरलीपुरा और निजी लैब संचालक डॉ. बनवारी लाल उर्फ बी.लाल (65) निवासी बसंत विहार सीकर को अरेस्ट किया गया है। एसओजी टीम ने सोमवार सुबह 7 बजे दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा है। बिना जरूरत करवाई गई जांच RGHS की परियोजना निदेशक डॉ. निधि पटेल ने मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट को अनुशंसा की थी। जांच में इन डॉक्टर्स के खिलाफ प्राइवेट डायग्नोसिस सेंटर को फायदा पहुंचाने के लिए की गई गड़बड़ी का जिक्र किया है। जांच रिपोर्टों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में सामने आया कि कुछ मरीजों के लिए HbA1c, RA Factor, Procalcitonin जैसी जांचें बताई गई, जबकि रिकॉर्ड में इसका कारण स्पष्ट नहीं था। इसके अतिरिक्त कुछ मामलों में T2DM के लिए दर्शाए गए HbA1c टेस्ट की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई। ओपीडी स्लिप पर भी संबंधित परामर्श का उल्लेख नहीं मिला। सात डॉक्टर्स को किया गया था सस्पेंड जांच के बाद सातों आरोपी डॉक्टर्स को सस्पेंड किया गया था। ये सभी डॉक्टर सीकर मेडिकल कॉलेज से अटैच हॉस्पिटल और सीकर में ही पीएचसी-सीएचसी पर नियुक्त थे। ———————– मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… RGHS में फर्जीवाड़ा करने वाले 7 डॉक्टर सस्पेंड:प्राइवेट सेंटर को फायदा पहुंचाने के लिए की गड़बड़ी; बिना जरूरत जांचें की गई राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में फर्जीवाड़ा करने और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में 7 डॉक्टर्स को सस्पेंड किया है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को RGHS परियोजना निदेशक की अनुशंसा पर इन डॉक्टर्स पर एक्शन लिया है। (पूरी खबर पढ़ें…)
