अजमेर के सोमलपुर में एक परिवार के तीन मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात की। परिवार वाले मायरा भरने के लिए ब्यावर गए थे। चोर करीब 2 लाख रुपए सहित 10-12 लाख रुपए के जेवरात ले गए। परिवार के लोग मंगलवार सुबह लौटे तो वारदात का पता चला। इस पर रामगंज थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की। सोमलपुर में हरियाली का बाड़िया निवासी रफीक ने बताया- वे ब्यावर में परिजन की शादी में मायरा लेकर गए थे। जब मंगलवार सुबह लौटे तो पता चला कि मेर मकान के साथ भाई शौकीन, फिरोज के मकान के ताले भी टूटे मिले। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। CCTV देख चोरों की तलाश कर रही पुलिस पीड़ित रफीक ने बताया- चोर यहां से करीब 2 लाख रुपए और 10-12 लाख के जेवरात ले गए। इस पर पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस आसपास के CCTV की मदद से चोरों की तलाश कर रही है। — ये खबर भी पढ़ें APO भर्ती 2024-आवेदन की लास्ट डेट तक लॉ डिग्री जरूरी:सुप्रीम कोर्ट ने RPSC के हक में फैसला सुनाया, हाईकोर्ट का आदेश रद्द सुप्रीम कोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती-2024 मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की अपील को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट तक अभ्यर्थी के पास लॉ की डिग्री होना जरूरी है। अगर कोई कैंडिडेट बिना डिग्री के आवेदन करता है तो वह स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढें
