सीकर में 2 दिन पहले हुए एक युवक की मौत के मुख्य आरोपी सहित कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिले के रामगढ़ सेठान थाना इलाके के तिहावली गांव में प्रकाश सिंह (43) सहित पूरे परिवार पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी और गंडासी से 3 मई की रात 11:30 बजे हमला किया था। वारदात में प्रकाश सिंह की मौत हो गई थी। वहीं प्रकाश का बेटा अभिजीत, मां नैन कंवर गंभीर घायल हो गए थे। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीकर एसपी प्रवीण नायक ने कहा- मामले में मुख्य आरोपी ओम सिंह सहित अन्य को हिरासत में ले लिया गया है। ओम सिंह का पिता भंवर कंवर प्रशासक (सरपंच) है। भंवर कंवर के खिलाफ विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और अतिक्रमण की शिकायत प्रकाश सिंह ने की थी। परिजनों का आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपी ओम सिंह ने चचेरे भाई प्रकाश सिंह की हत्या कर दी। वहीं आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद 36 घंटे से चल रहा धरना भी मंगलवार को समाप्त हो चुका है। घर में सोते समय किया था हमला पुलिस के अनुसार- घटना 3 मई की रात को हुई थी। प्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान वहां उसका चचेरा भाई ओम सिंह और उसके परिवार के लोग हाथों में कुल्हाड़ी और गंडासी लेकर आए। इसके बाद प्रकाश सिंह और उसके परिवार के लोगों पर हमला किया। घटना में प्रकाश सिंह की मौत हो गई। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद ओम सिंह और उसके परिवार के लोग घर के बाहर आकर धमकियां देते रहे। परिजन दे रहे थे अस्पताल के बाहर धरना घटना के बाद प्रकाश सिंह के परिजनों ने सोमवार सुबह से फतेहपुर में उप जिला अस्पताल के बाहर धरना शुरू किया था। आरोपियों को मंगलवार को हिरासत में लेने के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ओम सिंह के प्रशासक (सरपंच) पिता भंवर कंवर के विकास कार्यों में किए भ्रष्टाचार और अतिक्रमण की प्रकाश सिंह ने शिकायत की थी। प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत की थी। इस पर दीपावली के दिन पिछले साल आरोपी ओम सिंह ने प्रकाश सिंह के घर पर सांप छोड़ दिया था। वहीं दिसंबर 2025 को ओम सिंह के बेटे और अन्य साथियों ने प्रकाश के बेटे अभिजीत पर भी हमला किया था।
यह खबर भी पढ़ें… भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर कुल्हाड़ी से काट डाला:परिवार वाले बोले- पुलिसकर्मी के साथ मिलकर सरपंच के बेटे ने हमला बोला सीकर में कुल्हाड़ी और गंडासी से हमला कर चचेरे भाई की हत्या कर दी गई थी। हमले में मृतक की मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बेटे को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया था। घटना रामगढ़ सेठान थाना इलाके के तिहावली गांव में रविवार रात 11:30 बजे की थी। (पूरी खबर पढ़ें)
