बारां जिला अस्पताल में गैर-संचारी रोग (एनसीडी) क्लिनिक का अपग्रेडेशन किया गया है। लूपिन ह्यूमन वेलफेयर रिसर्च फाउंडेशन और राज्य सरकार के सहयोग से यह पहल ‘लाइव्स’ कार्यक्रम के तहत की गई है।
इस अपग्रेडेशन से मरीजों को डायबिटीज, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों की जांच व उपचार में बेहतर सुविधा मिलेगी। पीएमओ ने किश शुभारंभ
जिला अस्पताल में एनसीडी कॉर्नर का विधिवत शुभारंभ पीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार मेघवाल और लूपिन फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर रवि दाधीच ने किया। डॉ. मेघवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और सुधार के लिए चलाया जा रहा है। सरकार के विशेष प्रयासों के तहत, बारां के साथ-साथ धौलपुर, करौली, सिरोही और जैसलमेर सहित प्रदेश के 5 आशान्वित जिलों के अस्पतालों में लूपिन ह्यूमन वेलफेयर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा एनसीडी क्लिनिकों का अपग्रेडेशन करवाया जा रहा है। कई आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए
फाउंडेशन ने एनसीडी क्लिनिक के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के साथ ही कई आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं। इनमें स्पिरोमीटरी, ईसीजी, कंप्यूटर, प्रिंटर, वेट मशीन, बीपी इंस्ट्रूमेंट, साइड स्क्रीन, एग्जामिनेशन टेबल, व्हील चेयर, स्टेडियमीटर, ग्लूकोमीटर, और टेबल-कुर्सियां शामिल हैं। इन उपकरणों की कीमत 4 लाख रुपए से ज्यादा है। इन नई सुविधाओं से गैर-संचारी रोगों का समय पर पता लगाने और उपचार सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, लोगों में इन बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर जीवनशैली में सुधार करने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि बचाव संभव हो सके। इस पहल से बारां जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
