ब्यावर जिले के लगेतखेड़ा गांव निवासी अग्निवीर युवराज सिंह चौहान (26) बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। उनकी पार्थिव देह शुक्रवार को गांव लेकर आएंगे। वहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिता प्रताप सिंह को बुधवार सुबह आर्मी हेडक्वार्टर से फोन करके युवराज के शहीद होने की सूचना दी गई थी। युवराज की शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक छा गया। युवराज 17 फरवरी 2022 को भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर भर्ती हुए थे। उन्होंने जबलपुर, गोवा और पठानकोट सहित विभिन्न सैन्य क्षेत्रों में सेवाएं दीं। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू के अखनूर सेक्टर में थी। एक दिन पहले हुई थी परिजन से बातचीत पिता ने बताया- युवराज 15 फरवरी 2026 को एक महीने की छुट्टी पर गांव आए थे। 19 मार्च 2026 को अखनूर लौटे थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि अब केवल चार महीने की सर्विस (ड्यूटी) बची है। परिजन ने बताया कि युवराज ने 5 मई की रात ड्यूटी पर जाने से पहले फोन किया था। उन्होंने पूरे परिवार के हाल-चाल भी पूछे थे। हमने आज सुबह 11 बजे कॉल किया था, लेकिन फोन बंद आ रहा था। युवराज के एक छोटा भाई और बहन है। उनके पिता प्रताप सिंह बीजेपी के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। सेना में भर्ती होकर सपना साकार किया युवराज सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण शहीद के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि युवराज सिंह बचपन से ही देश सेवा का जज्बा रखते थे। उन्होंने सेना में भर्ती होकर अपने सपने को साकार किया था। …
ये खबर भी पढ़ें…
ड्यूटी के दौरान BSF जवान की हार्ट अटैक से मौत:सीकर में व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें, कल अलोदा से सांवलपुरा तक निकलेगी तिरंगा यात्रा सीकर जिले के खाटूश्यामजी क्षेत्र के रहने वाले BSF जवान सुल्तान सिंह नटवाड़िया का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। सुल्तान सिंह नटवाड़िया BSF की 90वीं बटालियन में गुजरात के गांधीधाम में तैनात थे। सूचना मिलते ही सांवलपुरा गांव स्थित उनके निवास पर शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पढ़ें पूरी खबर
