नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने बुधवार को 2024 की रिपोर्ट जारी की। इसमें महिला अपराधों के मामले में राजस्थान देश में नंबर वन है। यहां अपराध दर 12.2% दर्ज की गई है जो राष्ट्रीय औसत 4.3% से करीब तीन गुना अधिक है। राजस्थान में वर्ष 2024 में महिलाओं से दुष्कर्म के 4,871 मामले दर्ज हुए है, जिनमें 4888 महिलाएं शिकार हुई है। हालांकि वर्ष 2023 के मुकाबले 4.08% की कमी है। वहीं, 19 महानगरों की बात करें तो इसमें भी जयपुर नंबर-1 है।
दिल्ली में कुल केस ज्यादा हैं, लेकिन प्रति लाख आबादी पर अपराध दर जयपुर में सबसे ज्यादा (34.3%)रही। वहीं, जयपुर कमिश्नरेट के ईस्ट जिले में 163, साउथ में 132, वेस्ट में 129 और नार्थ में 73 मामले दर्ज किए गए हैं। एनसीआरबी के मुताबिक, देश में कुल अपराध 6% घट गए हैं। 2024 में 58.85 लाख अपराध दर्ज किए गए, जबकि 2023 में 62.41 लाख मामले दर्ज किए गए थे। अपराध दर (प्रति लाख आबादी पर दर्ज मामले) भी एक साल में 448.3 से घटकर 418.9 रह गई। अपराध सुलझाने में केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहे। साइबर क्राइम: मेट्रो शहरों में बेंगलुरु सबसे आगे, दिल्ली में गाजियाबाद से भी कम केस
