ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ सेना जयपुर में मनाएगी। यहां के साउथ वेस्टर्न कमांड में गुरुवार को कार्यक्रम होगा। इसमें शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख जयपुर आएंगे। कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद रह सकते हैं। इस दौरान ऑपरेशन से जुड़ी फिल्म भी रिलीज की जाएगी। भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर किया था। तब पाकिस्तान से लगती लंबी सीमा, सैन्य ठिकानों की मौजूदगी और सीमावर्ती जिलों की संवेदनशीलता के कारण ऑपरेशन सिंदूर का प्रमुख केंद्र राजस्थान रहा था। ऐसे में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए राजस्थान को चुना है। फिल्म के कई शॉट्स रियल हैं जयपुर में गुरुवार दोपहर 12 बजे तीनों सेनाओं के प्रमुख खातीपुरा स्थित सप्त शक्ति कमांड में मीडिया को संबोधित करेंगे। यही पर शाम 5 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी फिल्म को रिलीज किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के कई शॉट्स रियल हैं, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के समय शूट किया गया था। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर पर जयपुर में जारी होने वाली फिल्म से पहले उसका टीजर जारी किया है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय एयरफोर्स, नेवी और आर्मी के ऑपरेशन के दौरान के विजुअल दिखाए गए हैं। यह टीजर आधी रात को 1 बजकर 7 मिनट पर जारी किया गया। ठीक 1 साल पहले इसी समय भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। आर्मी डे परेड का हुआ था आयोजन सेना ने इस साल जयपुर को आर्मी डे परेड के लिए भी चुना था। जगतपुरा में महल रोड पर 15 जनवरी को आर्मी डे परेड हुई थी। पहली बार यह परेड आर्मी एरिया से बाहर आमजन के बीच हुई थी। परेड में भारतीय सेनाओं की शौर्य और वीरता को पूरी दुनिया ने देखा था। सेना की अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया था। 6-7 मई की रात, जब पाकिस्तान में 100 किमी घुसकर हमला हुआ था ऑपरेशन सिंदूर के लिए 6-7 मई की रात को चुना गया था। सेना ने देर रात 1:51 बजे सोशल मीडिया पर ऑफिशियल बयान जारी कर कहा- इंसाफ हो गया। साथ में ऑपरेशन सिंदूर की फोटो भी शेयर की थी। इस ऑपरेशन में इंडियन एयरफोर्स ने 6-7 मई की आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक की थी। सरदार का दावा था कि 25 मिनट चले ऑपरेशन में 7 शहरों में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए गए थे। —- आर्मी डे से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1- आर्मी-डे पर पहली बार जयपुर में सेना ने दिखाया शौर्य, शहीद जवान की मां मेडल लेते बेहोश हुईं जयपुर के SMS स्टेडियम में आर्मी-डे पर 15 जनवरी की शाम शौर्य संध्या कार्यक्रम में सेना के पैराट्रूपर्स उतरे थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया- ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़िए… 2- सेना के खतरनाक हथियारों के साथ दिखीं महिला आर्मी ऑफिसर, जयपुर में सड़क पर नजर आई नाग-आकाश मिसाइल पहली बार भारतीय सेना की आर्मी डे परेड सैन्य क्षेत्र (आर्मी एरिया) से बाहर 15 जनवरी को जयपुर में हुई थी। इस आयोजन में सेना के वो हथियार भी दिखाए गए, जिनका इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था।पूरी खबर पढ़िए…
