जयपुर शहर में बुनियादी समस्याओं को लेकर आमजन की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन ‘दैनिक भास्कर’ के समाधान सेगमेंट का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। शहर के अलग-अलग इलाकों से जहां एक ओर जलभराव, कचरा और सड़क जैसी समस्याएं उठाई गईं, वहीं दूसरी ओर कई मामलों में त्वरित कार्रवाई कर राहत भी दी गई। इसी कड़ी में नगर निगम के JEN राहुल अग्रवाल ने सक्रियता दिखाते हुए समस्याओं का समाधान करवाया, जिसके चलते उन्हें आज का ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। मायापुरी में जलभराव के कारण आवागमन बाधित जयपुर के जगतपुरा इलाके के मायापुरी से विजय गुप्ता ने लिखा कि, मायापुरी कॉलोनी में लोटस स्कूल वाली गली की सड़क का नवीनीकरण का काम बीच में ही छोड़ दिया गया है। जिसके कारण अधूरी सड़क पर जलभराव हो रहा है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में समस्या हो रही है और बाकी लोग भी परेशान हो रहे है।
हादसे को न्योता दे रहा बिजली का खुला बॉक्स प्रताप नगर के सेक्टर 29 से आयूष गौतम ने लिखा कि, गोदावरी अपार्टमेंट के पास बिजली का एक बॉक्स खुला हुआ पड़ा है। जिससे किसी को भी करंट लगने का खतरा है। उन्होंने बताया कि, इस मामले में पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया है।
शिव नगर 2 में निगम की लापरवाही मुरलीपुरा के शिव नगर 2 से एम एल मीणा ने कचरे की समस्या समाधान सेगमेंट पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने बताया कि, नगर निगम के कर्मचारी कुछ दिनों से यहां पर कचरा डाल रहे है। इस बारे में शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन, कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे लोगों को समस्या हो रही है। अनुपम विहार में वाहन चालकों को हो रही समस्या लालारपुरा रोड के अनुपम विहार से विनीत जांगिड़ ने सड़क की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। जिसमें विनीत ने बताया कि, जनवरी में सीवर लाइन का कार्य किया गया था। तब से लेकर आज तक सड़क को ठीक तरीके से नहीं बनाया गया है। जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी असुविधा हो रही है।
पानी की समस्या का हुआ समाधान चांदपोल सब्जी मंडी क्षेत्र से निदन्द रावजी के रास्ते से महेंद्र कुमार जैन ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर गंदे पानी की समस्या के बारे में पोस्ट किया था। जिसपर संबंधित विभाग के तुरंत एक्शन लिया और समस्या का समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों में काफी खुशी है।
जयपुर के प्रताप नगर, सेक्टर 26 से अरविंद कुमार मेहरा ने पेड़ पर बिजली का तार पड़ा होने की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा कि, घर के पास पेड़ पर बिजली का तार गिर गया है और पेड़ के टूटने पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के JEN ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है।
आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने राहुल अग्रवाल जयपुर के प्रताप नगर से बिजली के तार के पेड़ पर गिर जाने से संबंधित बड़ी समस्या पोस्ट की गई थी। जिसमें यूजर ने बड़े खतरे की भी संभावना जताई थी। जिसके बाद नगर निगम के JEN राहुल अग्रवाल ने एक्शन लेते हुए पेड़ को जरुरत के हिसाब के छटवाकर समाधान करवा दिया है और अब लोगों को डर भी नहीं है। कुल मिलाकर, ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट अब आमजन की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। जहां एक ओर समस्याएं उजागर हो रही हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारी त्वरित कार्रवाई कर लोगों का भरोसा भी जीत रहे हैं। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जयपुर की कई कॉलोनियों में हालात खराब:प्रताप नगर के सेक्टर 28 में गंदगी, सीवर से जनता परेशान, भास्कर ‘समाधान’ से आदर्श नगर-झोटवाड़ा में राहत 2. झोटवाड़ा में 15 साल से नहीं बनी सड़क:भास्कर समाधान से मिली जनता को राहत, रविंद्र बने पब्लिक के स्टार 3.जयपुर में मूक दर्शक बना शासन – प्रशासन:मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता हो रही परेशान, रविंद्र सिंह ने सुनी जनता की आवाज 4.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही जनता:भास्कर समाधान बना जनता की आवाज, प्रदीप बने पब्लिक के स्टार 5.जयपुर में जनता हो रही परेशान:गंदगी, जाम सीवर और बिजली लापरवाही से जूझता शहर, शिकायतों के बाद सिस्टम हरकत में आया 6.जयपुर में बदहाल सड़कों से जनता परेशान:पानी का संकट और गंदगी से बिगड़े हालत, समाधान के इंतजार में शहर; निधि जैन बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 7.जयपुर की कई कॉलोनियों में सड़कों पर सीवर का पानी:कई जगह अतिक्रमण, गंदगी से जनता परेशान, XEN निधि जैन बनीं ‘पब्लिक के स्टार’ 8.जयपुर की कई कॉलोनियों की जनता परेशान:गंदा पानी, गलियों में अंधेरा, टूटी सड़कें; जानिए JEN राहुल अग्रवाल कैसे बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी से जनता परेशान:कचरे से भरे नाले, बंद लाइट और जाम नालियां, AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.भास्कर समाधान का असर:अंधेरा, गंदगी और हादसों के खतरे के बीच कई इलाकों को मिली राहत; AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’
