चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादन संघ ने एक बार फिर डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं। सरस डेयरी की नई रेट लिस्ट शुक्रवार से लागू हो चुकी है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। कुल मिलाकर ज्यादातर प्रोडक्ट्स में औसतन 2 से 5 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कुछ बड़े पैक में यह बढ़ोतरी 20 से 150 रुपए तक पहुंच रही है। इस बढ़ोतरी के बाद दूध, दही, पनीर और मावा जैसे रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद अब पहले से महंगे हो गए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। पनीर के दाम में 5 से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी पनीर की कीमतों में स्पष्ट इजाफा किया गया है। 200 ग्राम पैक अब 70 रुपए से बढ़कर 75 रुपए का हो गया है, यानी 5 रुपए की बढ़ोतरी। वहीं 1 किलो पनीर का पैक 350 रुपए से बढ़ाकर 375 रुपए कर दिया गया है, जिसमें 25 रुपए का इजाफा हुआ है। छोटे पैक में कम और बड़े पैक में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे अधिक मात्रा में खरीदारी करने वालों का खर्च बढ़ेगा। दही भी महंगा, 5 किलो मटके में सबसे ज्यादा असर दही के सभी पैक की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। गर्मी के मौसम में दही की मांग अधिक रहती है, ऐसे में कीमत बढ़ने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। मावा और दूध भी हुए महंगे मावा की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे मिठाई और घरेलू उपयोग के खर्च पर असर पड़ेगा। दूध की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। रोजमर्रा की चीजें महंगी, बजट पर बढ़ा दबाव दूध, दही, पनीर और मावा जैसे उत्पाद हर घर की जरूरत हैं। दूध जहां रोजाना इस्तेमाल होता है, वहीं पनीर और मावा खास मौकों और खाने में काम आते हैं। दही गर्मी में विशेष रूप से अधिक उपयोग किया जाता है। ऐसे में इन सभी उत्पादों के दाम बढ़ने से आम लोगों, खासकर मध्यम वर्ग के परिवारों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ना तय है।
