उदयपुर जिले में अब पुलिस थानों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट और लिंक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की सीमाओं का निर्धारण नए सिरे से किया गया है। अब उदयपुर जिले में कुल 29 कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे। उदयपुर जिले के पुलिस थानों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट्स का क्षेत्र निर्धारण का निर्णय जिला प्रशासन ने अब तक उदयपुर जिले की सीमाओं में परिवर्तन हो जाने तथा जिले में नवीन उपखंड, तहसील, उपतहसील और पुलिस थाना का सृजन या पुनर्गठन होने से किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट और जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की और से निकाले नए आदेश के बाद इससे पहले जारी सभी आदेशों को अतिक्रमित कर दिया गया है। नए आदेश के बाद अब पुलिस थानों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट्स, कार्यपालक मजिस्ट्रेट्स की अनुपस्थिति में प्रथम और द्वितीय लिंक कार्यपालक मजिस्ट्रेट को पद के अनुसार जिम्मेदारियां बांटी है।
कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधीन थानेवार सूची
