सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और एक महिला को पाबंद किया है। सोशल मीडिया सेल की मॉनिटरिंग में ऐसे कई अकाउंट्स सामने आए। जांच के बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया सेल की मॉनिटरिंग में मिले अकाउंट्स पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया सेल ने मॉनिटरिंग के दौरान ऐसे अकाउंट्स मार्क किए, जिन पर पब्लिसिटी के लिए हथियारों के साथ फोटो, रील और वीडियो बनाकर अलग-अलग प्लेटफार्म पर डाले जा रहे थे। जांच में सामने आया कि इन पोस्टों में कई बार आपराधिक सोंग्स के साथ हथियार दिखाए जाते थे। नकली और लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल जांच में सामने आया कि कुछ मामलों में नकली हथियारों को असली बताकर दिखाया गया। वहीं कुछ लोग लाइसेंसधारी व्यक्तियों से हथियार लेकर उनके साथ फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर रहे थे। दहशत का माहौल बनाने की कोशिश पुलिस के अनुसार इस तरह की गतिविधियों से हवाबाजी कर दहशत का माहौल बनाया जा रहा था और कानून व्यवस्था के प्रति गलत संदेश फैलाया जा रहा था। चार गिरफ्तार, एक महिला पाबंद एसपी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आसींद, करेड़ा, रायला और सुभाषनगर थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं बड़लियास थाना क्षेत्र में एक महिला को पाबंद किया गया है। पुलिस की अपील पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री साझा न करें और किसी भी संदिग्ध पोस्ट की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
