बांसवाड़ा जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में हुए बहुचर्चित गोविंद हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी कालूराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक पुलिस इस केस में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। यह था पूरा मामला घटना 26 अप्रैल की शाम की है। छगन मईड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा गोविंद (26) परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान गांव में पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने तलवार, कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला किया। गंभीर चोटों के कारण गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। तकनीकी इनपुट और मुखबिर से मिली सफलता बांसवाड़ा एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने फरार आरोपी कालूराम (21), पिता लक्ष्मीचंद कटारा को दबोच लिया। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियारों और अन्य फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं ये आरोपी इस मामले में पुलिस पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
