राजस्थान में आंधी, बारिश और ओले गिरने से पारा एक दिन में 8 डिग्री तक गिर गया। जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 5 और 6 मई को भी राज्य के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोटा सहित आसपास के एरिया में सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। पिछले 24 घंटे में 15 से ज्यादा जिलों में बरसात हुई। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे। सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही। बदले मौसम के बड़े अपडेट्स… कोटा में सुबह से बारिश: बदले मौसम के कारण कोटा में पारा 4 डिग्री तक गिर गया है। आज भी सुबह हल्की बारिश हुई। ठंडी हवा चल रही है। धिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, अजमेर में सोमवार को हुई बरसात के कारण तापमान में गिरावट हुई है। अंधड़ के कारण बिजली के पोल भी गिर गए। सबसे गर्म जैसलमेर, अलवर ठंडा: बीते 24 घंटे प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट हुई है, लेकिन रेगिस्तानी जिलों में अब भी पारा 42 डिग्री के करीब है। सोमवार को राजस्थान का सबसे गर्म जिला जैसलमेर रहा। यहां दिन का तापमान 42.3 डिग्री रहा। वहीं, अलवर में अधिकतम तापमान केवल 31 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 8 डिग्री तक गिरा पारा: अलवर में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट हुई। जबकि पिलानी, सीकर, जयपुर, करौली, अजमेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, गंगानगर, टोंक के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। मौसम केंद्र के अनुसार 20 से ज्यादा शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ। अब देखिए- गर्मी से राहत वाले PHOTOS…
