अलवर शहर के लाल डिग्गी चौराहे पर हरदेव कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को भारी पुलिस जाब्ता बुलाकर एक घर का नल कनेक्शन कराया गया। जिसका कॉलोनी के दूसरे लोगों ने विरोध किया। इस कारण अब पुलिस जाब्ता ले जाकर पहले रोड काटा गया। उसके बाद पानी की लाइन डालकर कनेक्शन कराया। यह सब कलेक्टर के आदेश के बाद किया गया। मूल विवाद ये है कि मोहल्ले के लोग चाहते थे कि पहले से जिस लाइन में कनेक्शन है। उसी से पानी सप्लाई हो। उसमें पानी नहीं आने पर दूसरी लाइन से कनेक्शन किया तो आसपास के लोगों ने विरोध किया। पहले अवैध नल कनेक्शन काटे गए। तब से कुछ घरों की आपस में रंजिश है। पीड़ित परिवार की महिला संध्या शर्मा ने बताया कि 1 साल से हमारे घर में पानी नहीं आ रहा। जब सड़क बनी तब हमारी पाइप तोड़ दी गई। पाइप सही कराने का खूब प्रयास किया। लेकिन विभाग ने सहयोग नहीं किया। जलदाय विभाग के अधिकारियों के पास गए तो उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। अब पूरा पाइप टूट गया। घर में बिल्कुल पानी आना बंद हो गया। जिससे पूरा परिवार परेशान है। मोहल्ले वालों का कहना है कि जलदाय विभाग के अधिकारियों ने पाइप काटी है। इधर, विभाग के जेईएन मोहित ने बताया कि रोड बनते वक्त पुराना कनेक्शन कट गया था उसको जुड़वाने के प्रयास किए। लेकिन मोहल्ले वालों ने विरोध कियाद्ध बाद में मामला अलवर कलेक्टर के पास पहुंचा है।
इसी मोहल्ले के निवासी रमेश सिंह चौहान ने बताया कि मई 2025 में रोड बनाया गया। तब यहां दो बार में 29 अवैध कनेक्शन काटे गए थे। इस घर में भी अवैध कनेक्शन था। अब नेता व प्रशासन के दबाव में कनेक्शन दिया गया है।
