राजसमंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत पुलिस थाना कुंवारिया को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर के निर्देशन में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार पारीक के निर्देशों व वृत्ताधिकारी नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। एक आरोपी गिरफ्तार थाना कुंवारिया से गठित टीम, जिसमें रामचन्द्र कुमावत उपनिरीक्षक सहित पुलिस जाब्ता शामिल था, ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कांकरोली के प्रकरण संख्या 21/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी परसराम (35) पुत्र लालूराम बंजारा निवासी रातादड़ा केसरपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
